बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में जिस सुहाग की रक्षा के लिए तीज व्रत कर रहीं थीं पत्नी, उसी को पति ने मारा चाकू

छपरा में जिस सुहाग की रक्षा के लिए तीज व्रत कर रहीं थीं पत्नी, उसी को पति ने मारा चाकू

CHAPRA : आज हरितालिका तीज व्रत है। महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए निर्जला व्रत तीज कर रही हैं। लेकिन छपरा के मशरक में एक पति को पत्नी का व्रत रास नहीं आया और उसने घरेलू विवाद और फोन पर बार बार मायके बात करने से पत्नी को आधा दर्जन जगहों पर चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। 


घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया। महिला की पहचान चांद कुदरिया गांव निवासी विभावती देवी उर्फ सुगान्ती के रूप में हुई है। वही चाकू मार बुरी तरह से घायल करने वाले पति की पहचान गुलशन कुमार राम पिता राधा राम के रूप में हुई। मौके पर चाकू मारने वाले पति को परिजनों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रहीं हैं। 

घटना के बारे में गंभीर रूप से घायल पत्नी ने बताया वह तीज व्रत कर रहीं हैं। उसी दौरान पति घरेलू विवाद और मोबाइल से मायके से बार बार बात को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और बच्चों को मिठाई खरीदने भेज दरवाजा बंद लोहे के रड से मारपीट करने लगा। 

जिसका विरोध करने पर चाकू निकाल ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वही उसके चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी जान बचाई। महिला के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News