बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश के सामने हाथ जोड़कर सम्राट चौधरी ने कहा- पहले बिहार में तो बोलिए, फिर बाहर...

CM नीतीश के सामने हाथ जोड़कर सम्राट चौधरी ने कहा- पहले बिहार में तो बोलिए, फिर बाहर...

PATNA: बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है। वहीं जदयू में बड़ी उथल-पुथल के बाद एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव होने वाले हैं। सीएम नीतीश जल्द ही बिहार सहित अन्य राज्यों के दौरे पर निकलने वाले हैं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सीएम नीतीश झारखंड के बाद उत्तर प्रदेश और हरियाणा में रैली करने वाले हैं। मालूम हो कि, ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार तीसरी बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। जिसके बाद ही पार्टी ने चुनावी रैलियों का खाका तैयार कर लिया है। सीएम नीतीश झारखंड के रामगढ़ में 21 जनवरी और हरियाणा के रोहतक में 17 फरवरी को रैली करेंगे। वहीं जनवरी माह के अंत तक वह यूपी में भी रैली कर सकते हैं। वहीं सीएम के इन रैलियों को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है। 

सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश के रैलियों पर तंज कसते हुए कहा है कि, "मैं तो नीतीश जी के सामने हाथ जोड़ता हूं कि पहले बिहार में तो बोलिए फिर अन्य राज्यों में जाकर बोलिएगा"। सम्राट चौधरी ने सीएम पर उनके विवादित बयानों को लेकर हमला बोला है।  

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत न्याय यात्रा को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नहीं है, भारत तोड़ने का यात्रा है, परिवार को बचाने के लिए यात्रा है। कांग्रेस के लोग भारत जोड़ने की बात करते हैं तो जब गृह मंत्री और प्रधानमंत्री धारा 370 हटा रहे थे तब कांग्रेस पार्टी ने सपोर्ट क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि, अखंड भारत का सपना जो पंडित चाणक्य ने देखा था उसे सकार करने का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं। भाजपा शरू से ही भारत को जोड़ने का काम किया है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है"।

Suggested News