बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वाल्मिकी नगर के जंगलों में टाइगर के साथ अब इस विदेशी मेहमान का भी कर सकेंगे दीदार

वाल्मिकी नगर के जंगलों में टाइगर के साथ अब इस विदेशी मेहमान का भी कर सकेंगे दीदार

BETTIAH : पर्यावरण की खूबसूरती को लेकर तेजी से बिहार के पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बना रहे वाल्मिकी नगर के टाइगर रिजर्व में अब तक टाइगर ही देखने को मिलते थे। अब यहां पर विदेशी गैंडे भी देखे जा रहे है। टाइगर रिजर्व के निदेशक ने बताया कि फिलहाल यहां पर तीन विदेशी गैंडा नजर आए हैं। यह संख्या और बढ़ सकती है।

नेपाल से पहुंचे वीटीआर

निदेशक हेमकांत राय ने बताया कि तीनों गैंडे नेपाल के चितवन जगंल से  वाल्मीकि टाइगर के जंगल मे आ कर रह रहे हैं। इनमें दो साल का एक गैंडे का बच्चा भी है। फिलहाल बच्चे को घेरा बनाकर रखा गया है, ताकि उसे दूसरे जानवरों से सुरक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया टाइगर रिजर्व में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। 

बता दें कि जंगल के आवरण से घिरे इस पर्यटन स्थल में घूमने के लिए खबसूरत इको पार्क है नारायणी के किनारे पाथवे का मनोरम दृश्य  पर्यटकों को लुभाता है  ।



Suggested News