महज 12 घंटे के अंदर पुलिस ने 5 लाख लूट का किया खुलासा, रिश्तेदार ही निकला मास्टमाइंड

Devgahar : जिले में 5 लाख की हुई लूट का खुलासा पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर कर दिया है। पुलिस के मुताबिकइस लूट का मास्टर माइंड कोई और नहीं, बल्कि घटना के शिकार का रिश्तेदार है।
पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी विजय यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके पास से लूटे गए 5 लाख रुपये में से 2.5 लाख रुपये बरामद किये है। गिरफ्तार विजय यादव पीड़ित का रिश्तेदार है।
पुलिस के अनुसार लूट की पूरी घटना का मास्टर माइंड विजय यादव है। जिसने साजिश रचकर तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिलवाया था।
एसडीपीओ विकास चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विजय यादव ने लूटमें शामिल तीन लोगों का नाम बताया है। उनमें से एक के घर से पुलिस ने 2 लाख 54 हजार बरामद किया। साथ ही लूट में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। अभी तीनों आरोपी फरार है उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बता दें गुरुवार को देवघर स्थित बंधन बैंक की शाखा से जगदीशपुर निवासी सरयू महतो पांच लाख रुपये निकालकर कार से घर लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनसे पांच लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के दौरान विजय यादव उनके साथ था।