बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में होटल के कमरे में महिला की हुई निर्मम हत्या, युवक से मिलने आई थी, सिर में मारी गोली

पटना में होटल के कमरे में महिला की हुई निर्मम हत्या, युवक से मिलने आई थी, सिर में मारी गोली

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा पटना के एक होटल के कमरे में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। वहीं इस घटना के बाद होटलकर्मियों में हड़कंप मच गया है।  फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा मृतका महिला पुलिसकर्मी शोभा कुमारी थी। जोकि बिहार पुलिस भागलपुर जिला बल 2022 बैच की सिपाही थी। 

दरअसल, यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास एक निजी होटल का है। कमरा नं 303 की घटना बताई जा रही है। जानकारी अनुसार इस कमरे में युवक के साथ एक युवती भी आई थी। दोनों पति पत्नी बताए जा रहे है। पुलिस ने CCTV चेक किया है जिसमें युवक को दिखा गया है। युवक का नाम गजेंद्र बताया जा रहा है। बताया जा रहा कि मृतिका युवक से होटल में मिलने शुक्रवार को आई थी। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बताया जा रहा कि युवती की हत्या कट्टे से सर में गोली मारकर की गई है। फिलहाल घटना की असली वजह क्या हैं यह जांच की विषय है। पुलिस इसकी जांंच कर रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए PMCH भेज दिया है। 

इस मामले की जानकारी देते हुए पटना सेन्ट्रल एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि भागलपुर ट्रेनिंग से हाल में दुर्गा पूजा को लेकर पटना में 16 तारीख को अपना योगदान दिया था। सेंट्रल एसपी ने कहा कि मृतका सिपाही शोभा कुमारी बिहार के अरवल जिले की रहने वाली है। उसकी शादी जहानाबाद निवासी गजेंद्र नामक युवक से हुई थी। गजेंद्र ने गुरुवार को पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटना जंक्शन स्थित निजी होटल में कमरा अपने आधार कार्ड पर बुक कराया था। जिसमें मृतका का भी नाम पत्नी के रूप में अंकित किया गया। 

वहीं शुक्रवार को मृतका सुबह होटल के 303 नंबर कमरे में पहुंची। जहां महिला सिपाही की हत्या होटल के कमरे में गोली मार कर दी गई और गजेंद्र फरार हो गया। फिलहाल घटना की जांच फोरेंसिक टीम और पटना पुलिस कर रही है। किन परिस्थियों में घटना को अंजाम दिया गया है। इसका पता लगाया जा रहा है। घटना स्थल से पुलिस ने दो अवैध हथियार बरामद किए है। वहीं आरोपी की तलाश जारी है।

Suggested News