बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में विषधर के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद में विषधर के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद. जिले में सर्प दंस से एक महिला की मौत हो गई है। मृत महिला अम्बा थाना क्षेत्र के बभांडी ग्राम की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि महिला आज सुबह अपने घर के सारे काम काज कर जलावन के लिए बधार में गई हुई थी। इसी दौरान उसे किसी जहरीले विषधर ने काट लिया। 

जब महिला को बिष का असर महसूस होने लगा तो महिला अपने घर आयी और अपने परिजन को इस बात की जानकारी दी। परिजनों ने आनन फानन में महिला को लेकर औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल आये, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Suggested News