बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या, की थी इतने लाख रुपए की डिमांड, पति बोला करंट लगने से गई जान

दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या, की थी इतने लाख रुपए की डिमांड, पति बोला करंट लगने से गई जान

GOPALAGANJ :  जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी बाजार में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि मृतका का पति पंखे का तार जोड़ने के क्रम में करंट लगने से मौत होने की बात कह रहा है। मृतका कृष्ण निषाद की 22 वर्षीय पत्नी अंगिरा देवी थी। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद विजयीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। 

घटना के संबंध में मृतका का भाई व पश्चिम चंपारण जिले के ठकराहा थाना क्षेत्र के मोती गांव के निवासी अर्जुन कुमार ने बताया कि उसकी बहन अंगिरा देवी की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद शुरूआत में सब कुछ ठीक रहा। इस बीच शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे मृतका की सास ने फोन कर करंट लगने की बात कही। 

सूचना मिलने के बाद मायके वाले जब उसके ससुराल पहुंचे तो वहां अंगिरा मृत अवस्था में अपने बेड पर लेटी हुई थी और उसके ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे। इससे मायके वालों को शक हुआ कि उक्त लोगों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। 

तीन लाख की हो रही थी डिमांड

मृतका के भाई ने बताया कि दहेज में तीन लाख रुपए की मांग पूर्व में की गई थी। जिसमें दो लाख रुपए दे दिए गए थे। उधर महिला की मौत के मामले में पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। मृतका के भाई ने बताया कि अगर करंट से उसकी मौत हुई होती तो उसके हाथ या अन्य जगह पर जलने का निशान होता। 

लेकिन इस तरह का कोई निशान उसके शरीर पर नहीं पाया गया है। उसने बताया कि उसके गले पर जख्म के निशान हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई होगी।

Suggested News