नालंदा में कपड़ा पसारने छत पर गयी महिला की गिरने से हुई मौत, आंगन में माँ के शव को देख चीख पड़ी बेटी

NALANDA : नालंदा में छत से गिरकर एक महिला की रविवार को मौत हो गई। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरनगर मोहल्ले की है। मृतका जितेंद्र पंडित की 30 वर्षीया पत्नी कविता देवी है।  

कविता देवी की बेटी राजनंदनी ने बताया की उसकी मां कपड़ा पसारने के लिए छत पर गई थी। तभी उसका भाई उसे किसी बात पर मारने के लिए दौड़ा।  वह दौड़ कर घर के आंगन में पहुंच गई, जहाँ उसकी मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसके बाद इस बात की सूचना उसने घर के अन्य सदस्यों को दी और वह रोने लगी। 

Nsmch
NIHER

मिली जानकारी के मुताबिक कविता देवी का पति जितेंद्र पंडित पेंटिंग करने का काम करता है। चार बेटी एवं एक बेटे के सिर से मां की ममता की छाया अब उठ चुकी है। नहाने धोने के उपरांत कपड़ा पसारने महिला छत पर गई थी। जहां से वह नीचे आंगन में गिर गयी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं मौत की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुँची। सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट