बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधान सभा में महिला MLA ने तेजस्वी यादव को टोका, हमारा पर्सनल मामला है आप इसमें क्यों कूद गए? फिर....

बिहार विधान सभा में महिला MLA ने तेजस्वी यादव को टोका, हमारा पर्सनल मामला है आप इसमें क्यों कूद गए? फिर....

PATNA: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन हंगामे के बीच प्रश्तनोत्तर काल चल रहा है। नारेबाजी और हंगामे के बीच सदस्यों के सवालों का जवाब सरकार की तरफ से दी जा रही है। इसी बीच सत्ताधारी दल की महिला विधायक गृह विभाग से संबधित सवाल पूछ रही थी। गृह विभाग की तरफ से प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र यादव जवाब दे रहे थे। सरकार के जवाब से जब महिला विधायक गायत्री देवी संतुष्ट नहीं हुई और कहा कि हमारे सवाल का जवाब नहीं दिया जा रहा। इसके बाद तेजस्वी यादव इसमें कूद गए और कहा कि सदस्यों के सवाल का जवाब सरकार नहीं दे रही। नेता प्रतिपक्ष के खड़े होने पर महिला सदस्य हीं कहने लगीं कि हमारा यह पर्सनल मामला है इसमें आप क्यों कूद गए।

महिला MLA ने तेजस्वी यादव को टोका

महिला सदस्य द्वारा तेजस्वी यादव के खड़े होने पर सवाल खड़े किये जाने के बाद सत्ता पक्ष के सदस्य हंसने लगे। महिला विधायक ने कहा कि हमारा सवाल है हम निबट लेंगे आपकी जरूरत नहीं है। इस पर तेजस्वी यादव थोड़ी देर के लिए चुप हो गए....फिर कहा हम तो विरोधी दल के नेता हैं,अगर सरकार सवाल का जवाब नहीं देगी तो हम तो खड़ा होंगे ही। इस पर महिला विधायक ने कहा कि आपकी जरूरत नहीं है। फिर सदने में बैठे सदस्य हंसने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने भी कहा कि जब तो सवाल करने वाली सदस्य हीं कह रहीं कि आपकी जरूरत नहीं।  

Suggested News