बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में पेड़ काटने के विवाद में युवक ने वृद्ध को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी में पेड़ काटने के विवाद में युवक ने वृद्ध को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय वृद्ध को गांव के ही एक युवक ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। मामला सुप्पी थाना क्षेत्र के नन्हकार सिमरदह गांव की बताई जा रही है। 


जहां विनोद सिंह अपने दरवाजे पर लगे सोहिजन के पेड़ को काट रहा था। जिसको लेकर पड़ोस के ही मनीष सिंह व मनी सिंह के द्वारा विवाद होने लगा। इसी बीच मनीष सिंह ने मनी सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 

जख्मी को शहर के निजी क्लीनिक में ले जाया गया है। जहां चिकित्सक के सहयोग से जख्मी के शरीर से एक गोली निकाली गई है। चिकित्सक ने बताया कि जख्मी को दो गोली मारी गई है। जिसमें एक गोली सर को छूकर निकल गया है वही दूसरी गोली छाती में लगी थी। जिसे निकाल दी गई है। 

फिलहाल मरीज खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष  राकेश कुमार अस्पताल पहुंच जख्मी से जानकारी ली। जिसके आलोक में पुलिस के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News