बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायक को धमकी देने वाला आरा से गिरफ्तार, कहा था सुधर जाओ नहीं तो गोली खाओगे

विधायक को धमकी देने वाला आरा से गिरफ्तार, कहा था सुधर जाओ नहीं तो गोली खाओगे

NEWS4NATION DESK : झारखंड के बाघमारा विधायक ढुलू महतो को धमकी देने वाले को बिहार के भोजपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। धमकी देने वाले युवक का नाम अभिषेक कुमार सिंह उर्फ बिट्टू बताया जा रहा है। पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे आरा से गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभिषेक ने भी अपना अपराध पुलिस के समक्ष स्वीकार कर लिया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभिषेक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसके माध्यम से उसने धमकी भरा कमेंट्स लिखा था। बताया जाता है कि विधायक ढुलू समर्थक ने कुछ दिन पहले विधायक से संबंधित एक वीडियो फेसबुक पर डाला था। उसी वीडियो पर गिरफ्तार अभिषेक ने धमकी भरा कमेंट्स फेसबुक में डाला था। 

कांमेंट्स में लिखा गया था कि सुधर जाओ नहीं तो गोली खाओगे। इसकी जानकारी और उस कमेंट्स का स्क्रीन शॉट विधायक ढुलू को दी। विधायक ढुलू ने इस मामले में बरोरा थाने में लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। वरीय अधिकारी के निर्देश पर एक स्पेशल टीम गठित की गई। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस की स्पेशल टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभिषेक को गिरफ्तार किया।

Suggested News