बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कैमूर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KAIMUR : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के नजदीक एक मोटरसाइकिल चालक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सड़क हादसे के कारण मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीर एकत्रित हो गए। उन्होंने मृतक के पॉकेट से डायरी निकाले। जिसके मुताबिक मृतक की पहचान रोहतास जिले के चुटिया गांव निवासी रामजी सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार सिंह के रूप में की गयी। इस घटना की जानकारी देते हुए मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की NH2 बरेज गांव के नजदीक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रोहतास जिले के चुटिया गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर आशुतोष की मौत की खबर सुनते ही  परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

स्थानीय लोगों ने बताया की एनएच 2 पर वाहन चालक अनियंत्रित होकर वाहन चलाते हैं। जिससे आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस की लापरवाही का फायदा यहां के वाहन चालक उठाते हैं। जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता हैं। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News