बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

छपरा में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

CHAPRA : जिले में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अनिल शर्मा का पुत्र 25 वर्षीय दीपक शर्मा बताया जा रहा है। 


घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि दीपक शर्मा अपने घर में काम कर रहा था। तभी बिजली की करंट लगने से वह अचेत हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। दीपक कुमार शर्मा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 

मां रंभा देवी पुत्र का शव देख दहाड़ मारकर रो रही थी। पिता अनिल शर्मा बहन आरती देवी, निशा देवी, सीता कुमारी व भाई पवन शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया की दीपक काफी मिलनसार था। वह हमेशा गाँव के लोगों से मिलजुल कर रहता था। उसके मौत के बाद पुरे गाँव में मायूसी छा गयी है। 

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News