बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News -बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती आज, कांग्रेस कार्यालय में प्रतिमा का हुआ अनावरण, राजद और रालोमो ने समारोह का किया आयोजन

Bihar News - कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह के 137 वी जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सदाकत आश्रम प्रांगण में डॉ श्री कृष्णा सिंह के प्रतिमा का अन

श्री बाबू को किया गया याद

Bihar News - कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह के 137 वी जयंती के अवसर पर  भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सदाकत आश्रम प्रांगण में डॉ श्री कृष्णा सिंह के प्रतिमा का अनावरण किया गया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह के प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि श्री बाबू के कार्यकाल में बिहार में कई विभागों में प्रगति हुई थी। उनके शासन काल में देश की अर्थव्यवस्था में बिहार नंबर दो पर था । श्री बाबू से हम लोग को प्रेरणा लेनी चाहिए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बाबू  समाज के लिए  क्या छोड़कर गए हैं उसको याद करना चाहिए। इस कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि श्री बाबू के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं । हम लोग पहले भी श्री बाबू का जयंती समारोह के रूप में मनाते रहे हैं । जब देवघर की मंदिर में दलित भाइयों का प्रवेश वहां के पंडा लोगों ने वर्जित कर दिया था। तब  श्री बाबू ने तत्कालीन डीजीपी को आदेश दिया तो उन्होंने भी हाथ खड़ा कर दिया। कहा की वहां दंगा हो जाएगा और कई लोगों की जान चली जाएगी। लेकिन श्री बाबू नहीं माने  और उन्होंने  मुख्यमंत्री रहते हुए दलितों को  देवघर मंदिर में प्रवेश कराने का काम किया। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में कई कारखाने बिहार और झारखंड में खोले गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री बाबू के कार्यकाल में बिहार में चीनी का प्रोडक्शन नंबर वन पर था। लेकिन आज बिहार में कई चीनी मिली बंद है। 

 वहीं आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस अवसर पर राजद  के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह अपने काम और किरदार से लंबी रेखा खींची। इन्होंने अपने साथ दलितों को लेकर मंदिर में प्रवेश किया। जिसके कारण इन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। उसके बावजूद भी ये समाज में बेहतर वातावरण के निर्माण में लगे रहे। इनके शासनकाल में विकास के बहुत सारे काम किये गये। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव, बंटू सिंह, प्रमोद कुमार सिन्हा, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार, प्रमोद कुमार राम, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, खुर्शीद आलम सिद्दीकी सहित कई  नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। 

वही  राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में भी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं ने श्री बाबू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभा को सम्बोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि श्रीबाबू महान स्वतंत्रता सेनानी थे। बिहार के नवनिर्माण में उनकी भूमिका के कारण उन्हें बिहार केसरी के रूप में याद किया जाता है। श्रीबाबू का पूरा जीवन सादगी और ईमानदारी का प्रतीक था। प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि श्रीबाबू के जीवन ने हम सब के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अंगद कुशवाहा, बी सी पटेल, हेमन्त कुशवाहा, मो0 खुर्शीद अहमद, अशोक कुशवाहा, पप्पू मेहता, सौरभ सागर, विनोद कुमार पप्पू, वैधनाथ शर्मा, माधुरी पटेल, आशिक आलम समेत अनेको नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट

Editor's Picks