Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कांग्रेस पर किया हमला, "ऑपरेशन सिंदूर" पर चर्चा के बहाने देश को गुमराह करने का लगाया आरोप

Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा की ऑपरेशन सिन्दूर के बहाने देश को गुमराह कर रही है.....पढ़िए आगे

देश को गुमराह कर रही कांग्रेस - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के बहाने कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। एक ओर तो वह संसद में चर्चा कर रही है, दूसरी ओर उसके वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदम्बरम पहलगाम आतंकी हमले पर यह कह कर सवाल उठा रहे हैं कि 'क्या पता, वह आतंकी देश के ही हो?

सुमन ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता क्या है? सुबह वह संसद को एस. आई.आर.के मुद्दे पर बाधित करती है। दूसरी पाली में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए राजी होती है। जबकि पूर्व से ही सोमवार को चर्चा तय थी। कांग्रेस खुद में भ्रमित व हताश है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करारा जवाब देकर विपक्ष की बोलती बंद कर दी, वहीं एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में हुए एस.आई.आर.पर रोक लगाने से इनकार कर विपक्ष के मंसूबे को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस पाकिस्तान और चीन के एजेंडे पर भारतीय सेना के शौर्य का अपमान, सरकार की आलोचना और देश की संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर देश में अराजक माहौल बनाना चाहती है। मगर देश की जनता कांग्रेस के नापाक इरादे कभी पूरा होने नहीं देगी।