Bihar Weather: बादलों की पिचकारी से होगी बारिश की बौछार,होली के बाद बिहार का बदलेगा मौसम का मिजाज बदला, कहीं होगी रिमझिम बारिश तो कहीं गर्मी सुखाएगी कंठ
Bihar Weather: राहत की खबर है कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण बिहार के कुछ जिलों में इसका प्रभाव देखा जा सकता है।इसके कारण 16 मार्च को कुछ जिलों में बारिश होगी।

Bihar Weather: बिहार में तेज पछुआ हवाएँ चलने के साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। राज्य में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालाँकि, अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आज राज्य का मौसम सामान्य रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 15-25 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी पटना समेत दक्षिण और उत्तर पश्चिम भागों में सतही हवा की गति 10-12 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 15-30 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।
अगले पाँच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान पाँच से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएँ चलेंगी।
राजधानी पटना सहित राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।
राज्य में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। आज राज्य का अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएँ चलेंगी।