Patna Police Station Head Transfer: पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल! 23 अगस्त 2025 को कई थानाध्यक्षों का तबादला, एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी

Patna Police Station Head Transfer: पटना एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में 23 अगस्त 2025 को कई थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया। नई सूची में गौरीचक, खाजेकला, गांधी मैदान समेत कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त हुए।

पटना पुलिस थानाध्यक्षों का तबादला- फोटो : SOCIAL MEDIA

Patna Police Station Head Transfer: पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय ने 23 अगस्त 2025 को प्रेस रिलीज जारी कर जिले में थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन आदेश जारी किया।इस आदेश के तहत पुलिस केन्द्र पटना में तैनात कई अधिकारियों को विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष और प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां

1. पु.नि. अमित कुमार – थानाध्यक्ष, गौरीचक थाना

2. पु.नि. अफसर हुसैन – थानाध्यक्ष खाजेकला

3. पु.नि.अखिलेश कुमार मिश्रा – थानाध्यक्ष, गाँधी मैदान

4. पु.नि. अतुलेश कुमार सिंह – थानाध्यक्ष, पाटलिपुत्र

5. पु.नि. विपिन कुमार – अंचल पुलिस निरीक्षक बिहटा थाना

6. पु.अ.नि. अनिरुद्ध कुमार – थानाध्यक्ष, खुशरूपर थाना

7. पु.अ.नि. अनिल कुमार – थानाध्यक्ष, बेलछी थाना

8. पु.अ.नि. रविरंजन चौहान –  थानाध्यक्ष, भदौर थाना

9. पु.अ.नि. नवनीत राय – थानाध्यक्ष, पंडारक थाना

10. पु.अ.नि. कलेन्द्र कुमार – थानाध्यक्ष, पीपरा थाना

11. पु.अ.नि. जगदीप राणा – थानाध्यक्ष, नेउरा थाना

12. पु.अ.नि. बिट्टू कुमार – थानाध्यक्ष, रानीतलाब थाना

13. पु.अ.नि. सितू कुमारी – थानाध्यक्ष, पत्रकार नगर थाना

14. पु.अ.नि. मधुसूदन कुमार – थानाध्यक्ष, घोसवरी थाना

15. पु.अ.नि. शंकर झा –नदी थाना

16. पु.अ.नि. रौशन कुमार – प्रभारी, मरीन ड्राइव टी.ओ.पी.

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव इन तबादलों से स्पष्ट है कि अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यशैली में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन तबादलों से स्पष्ट है कि पटना पुलिस जिले में प्रभावी कानून-व्यवस्था के लिए नए सिरे से टीम तैयार कर रही है। कई संवेदनशील थानों जैसे गांधी मैदान, पाटलिपुत्र, खाजेकला, दानापुर और बाढ़ में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। एसएसपी कार्यालय का यह कदम अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यशैली में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।