Bihar Politics: तेजस्वी ही होंगे CM उम्मीदवार, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, कहा - कोई कन्फ्यूजन नहीं

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है, तेजस्वी यादव ही सीएम फेस होंगे।

अखिलेश सिंह
Tejashwi will be the CM candidate- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासत गरमाई हुई है। महागठबंधन में सीएम उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई। बीते दिन बिहार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में अहम बैठक हुई। बैठक के बाद बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीएम फेस कौन होगा इस महागठहबंधन के नेताओं के साथ मिलकर बैठक होगी चर्चा होगी उसके बाद ही बताया जाएगा। वहीं अब इस मामले में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है। 

तेजस्वी होंगे सीएम फेस 

अखिलेश सिंह ने कहा है कि कांग्रेस में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ही होंगे। महागठबंधन तेजस्वी यादव के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। काग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा है कि महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव होंगे। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ कहा है कि इसमें किसी भी प्रकार का कोई कन्फ्यूजन नहीं है। सभी लोग एक साथ हैं।  

Editor's Picks