बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

BIHAR FLOOD REILEF - मुजफ्फरपुर में राहत सामग्री नही मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने महिला उप मुखिया पर किया जानलेवा हमला

BIHAR FLOOD REILEF - मुजफ्फरपुर में राहत सामग्री नही मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने महिला उप मुखिया पर किया जानलेवा हमला

MUZFFARPUR : मुजफ्फरपुर में राहत सामग्री नहीX मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने महिला उप मुखिया पर  जानलेवा किया, साथ में हमला घर में भी तोड़ फोड़ की। किसी तरह घर में बंद हो कर उप मुखिया ने अपने और अपने परिवार की जान बचाई। महिला उप मुखिया का मुज़फ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। वहीं मामले को लेकर महिला उप मुखिया ने औराई थाना में शिकायत दर्ज कराया है। 

बता दें कि इन दिनों मुज़फ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के लोग बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है कभी बागमती कहर बरपाती है तो कभी लखनदेई कहर बरपाती है ऐसे में बीते कई दिनों से औराई प्रखंड के लोग बाढ़ की त्रासदी झेल रहे है तो वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए तमाम तरह की सुविधा मुहैया कराने की बात कही जा रही है

वहीं जिला प्रशासन पंचायत स्तर पर प्रतिनिधियों को अपने पंचायत के लोगों को जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध बाढ़ राहत सामग्री को वितरण करने के लिए दिया जा रहा है इसी क्रम में औराई प्रखंड के जनार पंचायत के उप मुखिया अंजली देवी अपने पंचायत के लोगो के बीच जिला प्रशासन द्वारा दिया गया राहत सामग्री का वितरण कर रहे थे। इसी बीच कुछ बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री नहीं मिला. जिसके बाद उप मुखिया ने कहा कि और बचे हुए लोगों को राहत सामग्री आता है तो मिलेगा।

 इसी बात से नाराज ग्रामीण बाढ़ पीड़ितों द्वारा महिला उप मुखिया के घर पर चढ़ कर हमला कर दिया गया जिसके बाद महिला उप मुखिया चोटिल हो गई और घर के अंदर घुस अपने घर को बंद कर अपने और अपने परिवार की जान बचाई बही अब पुरे मामले को लेकर जनार पंचायत के उप महिला मुखिया अंजली देवी ने औराई थाने की पुलिस को लिखित आवेदन दिया है और घटना में ज़ख्मी महिला उप मुखिया का मुज़फ्फरपुर के एसकेएमसीएच में ईलाज चल रहा है फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच मेंजुटीहुईहैं

रिपोर्टर/मणि भूषण शर्मा 


Editor's Picks