LATEST NEWS

Bihar News: बिहार को मिली 6 काबिल महिला IAS अधिकारी, सीएम नीतीश ने जोरदार सराहना, जानिए कौन है ये सब...

Bihar News: बिहार को 6 काबिल महिला IAS अधिकारी मिली हैं। सीएम नीतीश ने इन अधिकारियों से मुलाकात की है। आइए जानते हैं ये सभी महिलाएं कौन हैं?

women IAS officers
6 women IAS officers - फोटो : social media

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बीते 16 मार्च को 2023 बैच के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सीएम नीतीश ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। जिसके बाद से ही इन छह महिला अधिकारियों की उपलब्धि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला अधिकारियों के साथ यह बैठक सीएम के सरकारी आवास ‘संकल्प’ में आयोजित हुई। सीएम ने इन महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि, "1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वर्ष 2023 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। सभी प्रशिक्षु आई॰ए॰एस॰ अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है"।

बिहार कैडर में चयनित छह महिला आईएएस अधिकारी

इन महिला अधिकारियों ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर बिहार कैडर में अपनी जगह बनाई है। उनके संघर्ष और सफलता की कहानियां प्रेरणादायक हैं। आइए जानते हैं ये 6 महिलाएं कौन थी...

1. गरिमा लोहिया (AIR 2, बक्सर, बिहार)

बक्सर की गरिमा लोहिया UPSC 2022 में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली टॉपर बनीं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया और अब बिहार प्रशासन में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।

2. अंजली शर्मा (AIR 450, समस्तीपुर, बिहार)

समस्तीपुर की अंजली शर्मा ने UPSC में 450वीं रैंक प्राप्त की। उन्होंने स्नातक के बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और सफलता पाई। उनकी इस उपलब्धि ने समस्तीपुर और पूरे बिहार को गर्व महसूस कराया।

3. नेहा कुमारी (AIR 916, मधेपुरा, बिहार)

मधेपुरा की नेहा कुमारी ने अपने पहले प्रयास में ही UPSC परीक्षा पास कर 916वीं रैंक हासिल की। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर चुनौती पार की जा सकती है।

4. कृतिका मिश्रा (AIR 66, कानपुर, उत्तर प्रदेश)

कानपुर की कृतिका मिश्रा ने UPSC 2022 में 66वीं रैंक हासिल की और बिहार कैडर में नियुक्त हुईं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कानपुर में प्राप्त की और अब बिहार में प्रशासनिक सेवा की ट्रेनिंग ले रही हैं।

5. आकांक्षा आनंद (AIR 203, बिहार)

आकांक्षा आनंद ने पहले पशु चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की और वेटरनरी डॉक्टर बनीं। लेकिन प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने UPSC परीक्षा दी और 203वीं रैंक के साथ सफलता पाई।

6. शिप्रा विजय कुमार चौधरी (AIR 544, उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश की शिप्रा विजय कुमार चौधरी ने लॉकडाउन के दौरान यूपी के हापुड़ में रहकर UPSC की तैयारी की और 544वीं रैंक प्राप्त की। अब वे बिहार में प्रशासनिक सेवाओं में योगदान देंगी।

बिहार के विकास में निभाएंगी अहम भूमिका

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा, "बिहार के विकास और सुशासन के लिए IAS अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ये अधिकारी हमारी नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।" इन युवा अधिकारियों के शामिल होने से बिहार प्रशासनिक तंत्र को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Editor's Picks