PATNA - होली मिलन समारोह के दौरान JDU विधायक गोपाल मंडल ने भरे मंच पर अश्लील गाने गाकर और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया, उसके बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रहा है। महिला कांग्रेस ने इस पूरी घटना को महिलाओं का अपमान बताया है और जदयू विधायक गोपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि विधायक के खिलाफ गोपाल मंडल के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहाँ फातेमा जी, पटना जिला अध्यक्ष मीना निषाद जी और वरिष्ठ नेत्री रीटा सिंह जी ने इस अशोभनीय कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला कांग्रेस किसी भी महिला के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। हम गोपाल मंडल पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।