Bihar ias news - सरकार के फरमान के बाद 47 आईएएस अधिकारियों ने सेवा अभिलेख का नहीं दिया ब्योरा, अब इतने दिनों की मिली मोहलत
bihar ias news - सरकार के आदेश के बावजूद अभी तक कई आईएएस ऐसे हैं, जिन्होंने अपने सेवा अभिलेख से जुड़ी जानकारी सरकार को उपलब्ध नहीं कराई है। ऐसे में अब इन आईएएस को सरकार ने फिर से लेटर लिख कर पूरी जानकारी देने के लिए कहा है।

Patna - बिहार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के 47 आईएएस अधिकारियों को लेकर लिखा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अधिकारियों को अपने नियुक्ति और पोस्टिंग से जुड़ी पूरी जानकारी के साथ आय का पूरा ब्योरा देने के लिए कहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अधिकारियों को इन जानकारियों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है। जिन आईएएस अधिकारियों को लेटर लिखा गया है। उनमें भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी, आईपीआरडी के डायरेक्टर वैभव श्रीवास्तव, 2021 के यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार के नाम भी शामिल हैं।
दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारार बिहार कैडर के सभी आईएएस के सेवा अभिलेखों के डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इन अभिलेखों भा.प्र.से. (बिहार संवर्ग) के सेवा इतिहास पोर्टल अपलोड किया जाना है। लेकिन अभी तक सभी आईएएस ने अपनी जानकारी विभाग को नहीं दी है। ऐसे में इन अधिकारियों को आगामी 1 अप्रैल और 21 अप्रैल तक 30 कॉलम में अपनी पूरी जानकारी भरकर देने के लिए कहा गया है।
सूची में जिन 47 अधिकारियों के नाम हैं , उनमें
- श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से. (2018), - संयुक्त सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना।
- श्रीमती प्रतिभा रानी, भा.प्र.से. (2018), - परियोजना निदेशक, बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी, पटना।
- श्री वैभव श्रीवास्तव,भा.प्र.से.(2018), -निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बिहार, पटना।
- श्री विनोद दूहन, भा.प्र.से.(2018), - निदेशक, खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार, पटना।
- श्री अभिषेक रंजन, भा.प्र.से.(2018), - निदेशक, मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, पटना।
- श्री शेखर आनन्द, भा.प्र.से. (2018), निदेशक, तकनीकी विकास, उद्योग विभाग, बिहार, पटना।
- श्रीमती अमृषा बैन्स, भा.प्र.से.(2018), - विशेष कार्य पदाधिकारी, ऊर्जा विभाग, बिहार, पटना।
- श्रीमती साहिला, भा.प्र.से.(2018), निदेशक,प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना।
- श्री निखिल धनराज निप्पणीकर,भा.प्र.से. (2018), - निदेशक, हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय,उद्योग विभाग, पटना।
- श्री नितिन कुमार सिंह, भा.प्र.से. (2018), निदेशक, कृषि, बिहार, पटना ।
- श्री समीर सौरभ,भा.प्र.से. (2019), - उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जिला परिषद्, पटना ।
- श्री कुमार अनुराग, भा.प्र.से.(2019), - उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पश्चिम चम्पारण, बेतिया।
- श्री सौरभ सुमन यादव,भा.प्र.से. (2019), - नगर आयुक्त, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।
- डॉ० प्रीति,भा.प्र.से. (2019), - नगर आयुक्त, भागलपुर
- श्री नवीन कुमार,भा.प्र.से.(2019), - उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जिला परिषद्, गया।
- श्री यतेन्द्र कुमार पाल,भा.प्र.से.(2019), - उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, सारण,छपरा ।
- श्री विक्रम विरकर,भा.प्र.से. (2019), - नगर आयुक्त, मुजफ्फरपुर
- श्रीमती प्रियंका रानी,भा.प्र.से. (2019), - उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जिला परिषद्, नवादा ।
- श्री दीपक कुमार मिश्रा, भा.प्र.से. (2019), - नगर आयुक्त, नालन्दा ।
- श्री स्पर्श गुप्ता, भा.प्र.से. (2019), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, किशनगंज।
- श्री श्रेष्ठ अनुपम, भा.प्र.से. (2020), - उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, मुजफ्फरूपर।
- श्री अभिषेक पलासिया, भा.प्र.से.(2020) - उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जिला परिषद्, खगड़िया
- डॉ० अनुपमा सिंह, भा.प्र.से. (2020), -उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, भोजपुर, आरा ।
- सुश्री चन्द्रिमा अत्री, भा.प्र.से. (2020), - उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्णिया ।
- श्री प्रदीप सिंह, भा.प्र.से.(2020). उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, भागलपुर
- श्री कुमार निशान्त विवेक, भा.प्र.से.(2020), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गोपालगंज ।
- श्री श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर, भा.प्र.से. (2020), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जिला परिषद्, नालन्दा ।
- श्रीमती गुंजन सिंह, भा.प्र.से. (2020), विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना।
- श्री शुभम कुमार,भा.प्र.से. (2021), -अनुमण्डल पदाधिकारी, बाढ़, पटना।
- सुश्री शैलजा पाण्डेय, भा.प्र.से. (2021), अनुमण्डल पदाधिकारी, फारबिसगंज, अररिया ।
- सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, भा.प्र.से.(2021), अनुमण्डल पदाधिकारी, रक्सौल, पूर्वी चम्पारण।
- श्री सूर्य प्रताप सिंह, भा.प्र.से. (2021), - अनुमण्डल पदाधिकारी, डेहरी ऑन सोन, रोहतास ।
- श्री प्रवीण कुमार, भा.प्र.से. (2021), अनुमण्डल पदाधिकारी, हिलसा, नालन्दा ।
- श्री आकाश चौधरी,भा.प्र.से. (2021), अनुमण्डल पदाधिकारी, रोसड़ा, समस्तीपुर ।
- सारा अशरफ, भा.प्र.से.(2021), अनुमंडल पदाधिकारी, शेरघाटी, गया
- श्री अनिल बसाक, भा.प्र.से.(2021), अनुमण्डल पदाधिकारी, विक्रमगंज, रोहतास ।
- श्री लक्ष्मण तिवारी, भा.प्र.से. (2021), अनुमण्डल पदाधिकारी, छपरा सदर, सारण ।
- सुश्री दिव्या शक्ति, भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, दानापुर, पटना ।
- सुश्री श्रेया श्री, भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पश्चिम ।
- श्री पार्थ गुप्ता, भा.प्र.से.(2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, पूर्णिया।
- श्री आशीष कुमार, भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, सोनपुर, सारण ।
- श्री किसलय कुशवाहा, भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, महुआ, वैशाली ।
- श्री ऋतुराज प्रताप सिंह,भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, नौगछिया, भागलपुर ।
- श्री गौरव कुमार, भा.प्र.से.(2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, बगहा, पश्चिम चम्पारण ।
- श्री काजले वैभव नितिन, भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, नालन्दा ।
- सुश्री श्वेता भारती, भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर, पूर्वी चम्पारण।
- श्री गौरव कुमार, भा.प्र.से.(2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सदर ।