Bihar Weather: बिहार में गुलाबी ठंड से मौसम हुआ सुहाना, दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट, पटना में बढ़ी सर्दी
Bihar Weather: बिहार में गुलाबी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। दिन रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। पटना में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। लोगों को अब कंबल की जरुरत पड़ रही है।

Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई अब हो चुकी है। पिछले कई दिनों से बिहार के किसी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में जहां अब भी गर्मी का एहसास हो रहा है तो वहीं रात में तापमान के गिरने से ठंड लग रही है। सुबह शाम में सिरहन महसूस हो रही है। प्रेदश भर में गुलाबी ठंड ने मौसम सुहाना कर दिया है।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और शाम में ठंडक महसूस हो रही है। कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी देखने को मिला। राज्य में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन बीच-बीच में बादल भी नजर आएंगे।
मानसून की विदाई
इस वर्ष बिहार से मानसून की वापसी 13 अक्टूबर को पूरी हुई। मानसून ने राज्य में 17 जून को दस्तक दी थी और 20 जून तक पूरे बिहार में फैल गया था। वापसी की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होकर तीन दिन में पूरी हो गई। हालांकि इस साल भी मानसून ने बिहार को निराश किया है। प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में इस वर्ष मानसून के दौरान सामान्य से लगभग 31% कम वर्षा दर्ज की गई। 1 जून से 30 सितंबर तक बिहार में कुल 686.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 992.2 मिमी है। राज्य के 23 जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम रही, जिसके कारण कई जगह सूखे जैसे हालात बन गए हैं और खेतों में दरारें पड़ गई हैं।
पिछले वर्षों की तुलना
पिछले दो वर्षों में भी बारिश सामान्य से कम रही थी। 2024 में सामान्य से 20% कम हुई। 2023 में सामान्य से 23% कम हुई। 2022 में सामान्य से 32% कम वर्षा दर्ज की गई थी। हालांकि, 29 जुलाई 2025 को पटना में 28 साल बाद 175 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में सूखे जैसे हालात बने रहे।