Big Breaking: DIG की रिपोर्ट पर DSP पर गिरी गाज, लगे कर्तव्य में लापरवाही के बेहद गंभीर आरोप

Big Breaking: बिहार के सिवान में 4 जुलाई को आपसी रंजिश में हुई खूनी संघर्ष में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी की रिपोर्ट के बाद डीएसपी पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

बिहार पुलिस
DSP पर गिरी गाज - फोटो : social media

Big Breaking: बिहार के सीवान में 4 जुलाई दिन शुक्रवार की शाम भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया ओवरब्रिज के पास आपसी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों पर हमला किया था। तलवार और धारदार हथियारों से हुए हमले में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद सारण डीआईजी नीलेश कुमार और सीवान एसपी मनोज तिवारी ने घटनास्थल का जायजा लिया था। डीआईजी के आदेश पर एसपी ने भगवानपुर थाना प्रभारी सुजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया था। 

डीएसपी पर गिरी गाज 

वही डीआईजी नीलेश कुमार ने खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। मामले की गंभीरता कों देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में डीआईजी सारण से पूरे घटना क्रम और पुलिस पर लगा रहे लापरवाही के आरोपों के बाबत रिपोर्ट तलब की थी। मिले आदेश पर डीआईजी द्वारा मुख्यालय को विस्तृत रिपोर्ट भेजी थी।

SDPO को पद से हटाया 


सारण रेंज के डीआईजी की रिपोर्ट के डीएसपी महाराजगंज एसडीपीओ पर गंभीर आरोप लगाए गए। सारण डीआईजी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय द्वारा डीजीपी के आदेश पर कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग द्वारा आदेश निर्गत करते हुए महाराजगंज के SDPO राकेश कुमार रंजन को पद से हटाकर मुख्यालय में क्लोज कर दिया है।

दिनदहाड़े हुई थी खुनी संघर्ष

दरअसल, पूरा मामला भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया ओवरब्रिज का था। जहां दो पक्षों में खूनी संघर्ष बीते 4 जुलाई को हुई थी। बताया गया कि शराब के कारोबार की पुलिस से मुखबरी करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि यह खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते  ही देखते तीन लोगों से तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। मरनेवालों में पूर्व मुखिया का बेटा भी शामिल था। वहीं चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही थी।