Made In Bihar Shoe: रूस की सेना में बज रहा बिहार के जूते का डंका! वजह जाने चौंक जाएंगे आप,

भारत का रक्षा उद्योग तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है, जिसमें 'मेड इन बिहार' जूते और बुलेटप्रूफ जैकेट समेत कई रक्षा उत्पाद दुनिया भर में निर्यात हो रहे हैं।

Made In Bihar Shoe: रूस की सेना में बज रहा बिहार के जूते का
Russian soldiers Wearing - फोटो : freepik

Russian soldiers Wearing Made In Bihar Shoe: भारत का रक्षा उत्पादन क्षेत्र तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है और दुनिया भर में इसकी पहचान बढ़ रही है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस के सैनिक अब 'मेड इन बिहार' जूते पहन रहे हैं। इसके अलावा, भारत बुलेटप्रूफ जैकेट, डोर्नियर (डीओ-228) विमान, चेतक हेलिकॉप्टर, इंटरसेप्टर नौकाएं, और हल्के टॉरपीडो का भी निर्यात कर रहा है।

रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत

भारत में मेक इन इंडिया पहल के तहत घरेलू रक्षा उत्पादन में तेजी आई है। 2023-24 में यह रिकॉर्ड 1.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह साबित करता है कि भारत अब अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने में दूसरे देशों पर निर्भर नहीं है। पहले, 65-70 प्रतिशत रक्षा उत्पाद आयात किए जाते थे, लेकिन अब भारत 65 प्रतिशत रक्षा उपकरण घरेलू स्तर पर ही बना रहा है।

भारत के रक्षा उद्योग की बढ़ती ताकत

भारत ने 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। सरकार का मानना है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता से न केवल भारत की रक्षा शक्ति मजबूत होगी, बल्कि यह देश के आर्थिक विकास में भी योगदान देगा। अर्जुन टैंक, तेजस विमान, स्वदेशी पनडुब्बी, पोत, और रडार जैसी कई उन्नत तकनीकी उपकरण भारत में विकसित किए जा रहे हैं।

मेड इन बिहार: रूस के सैनिकों के लिए खास जूते

बिहार के हाजीपुर में स्थित एक स्थानीय कंपनी रूस के सैनिकों के लिए विशेष जूते बना रही है, जो माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान का सामना कर सकते हैं। ये जूते फिसलन भरी जगहों पर आसानी से चलने में सहायक हैं और कठोर परिस्थितियों में भी प्रभावी हैं।

NIHER

विदेशी निवेश और आगे की योजना

भारत में मेक इन इंडिया पहल से विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए रक्षा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 74 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है। इससे भारत को विदेशी तकनीक और निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिली है। भारत ने खुद को एक उभरते हुए रक्षा उत्पादक और निर्यातक के रूप में स्थापित किया है, जो देश की सैन्य शक्ति और आर्थिक वृद्धि में सहायक होगा।

Nsmch
Editor's Picks