LATEST NEWS

IPS Officer Bihar : बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार करने वाली लेडी सिंघम लिपि सिंह को मिला प्रमोशन, बिहार के 8 आईपीएस अधिकारियों के लिए खुशखबरी

IPS Officer Bihar : बाहुबली विधायक रहे अनंत सिंह को गिरफ्तार करने वाली आईपीएस लिपि सिंह को प्रमोशन मिला है. वह बिहार की उन 8 अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें प्रमोशन मिला है.

IPS Officer Bihar
IPS Officer Bihar- फोटो : news4nation

IPS Officer Bihar : बिहार कैडर के 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. यह सभी 2016 बैच के अधिकारी हैं. इनमें 4 ऐसे आईपीएस हैं जो बिहार पुलिस सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने हैं.


 प्रमोशन पाने वाले 8 आईपीएस अधिकारियों में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर लिपि सिंह भी हैं. लिपि सिंह सहित सभी 8 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतन संरचना स्तर-12 में प्रोन्नति दी गई है. 


प्रमोशन पाने वालों में आईपीएस लिपि सिंह, अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, किरण कुमार गोरख जाधव, शैशव यादव, विद्यासागर, राजेश कुमार और अनंत कुमार राय शामिल हैं. इन सभी को अब 78800 से 2 लाख 9200 का वेतनमान मिलेगा। प्रोन्नति का लाभ 1 जनवरी 2025 के प्रभाव से मिलेगा.

लेडी सिंघम लिपि सिंह कौन हैं 

लिपि सिंह 2016 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं, जिन्होंने बिहार पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है.लिपि  सिंह जनता दल यू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह की बेटी हैं. लिपि सिंह ने अलग अलग पोस्टिंग के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की. इसमें बाढ़ एएसपी रहने के दौरान बाहुबली विधायक रहे अनंत सिंह की गिरफ्तारी का मामला भी शामिल था. वहीं मुंगेर और सहरसा में एसपी रहते हुए भी लिपि सिंह ने कई अहम मामलों का निपटन कराया. 

अनिल की रिपोर्ट 

Editor's Picks