Bihar News : मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए जदयू नेताओं ने निकाली साइकिल रैली, प्रदेश अध्यक्ष बोले-किसी के बहकावे में न आये...

Bihar News : पटना में जदयू नेताओं ने मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए साइकिल रैली निकाली. इस रैली में प्रदेश अध्यक्ष के कई नेता शामिल हुए......पढ़िए आगे

Bihar News : मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के ल
जदयू नेताओं ने निकाली साइकिल रैली - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय, पटना से जेपी गोलंबर तक 'मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान' को सफल बनाने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। इस साइकिल रैली में वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, जद (यू) युवा प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, अनिल कुमार, परमहंस कुमार, संतोष कुशवाहा, कमल नोपानी,  राजीव रंजन पटेल, राहुल खंडेलवाल, सुरेंद्र उरांव, राधेश्याम, हूलेश मांझी, अर्चना कुमारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें की बिहार भारत का पहला राज्य बन गया है जहाँ आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के तहत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। 

यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2025 को अर्हक तिथि मानते हुए संचालित किया जाएगा। इस अभियान को लेकर बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है। विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वहीँ 9 जुलाई को बिहार बंद का भी एलान किया है। 

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से अपील किया की किसी के बहकावे में नहीं आएं। मतदाताओं में जागरुकता फैलाएं।