Bihar Politics: लालू यादव देंगे तेजस्वी को बड़ी जिम्मेदारी, 5 जुलाई को राजद सुप्रीमो लेंगे बड़ा फैसला

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू यादव 5 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी को लेकर राजद में बड़ा फैसला होने वाला है।

लालू तेजस्वी
लालू तेजस्वी को देंगे बड़ी जिम्मेदारी - फोटो : social media

Bihar Politics:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टी अपने स्तर से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में राजद में भी संगठनात्मक चुनाव चल रहा है। राजद में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बीते दिन राजद के प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंगनी लाल मंडल ने नामांकन किया। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी सहित राजद के तमाम नेता मौजूद थे। सूत्रों की मानें को राजद के प्रदेश अध्यक्ष के रुप में मंगनी लाल मंडल का नाम तय है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा 19 जून को की जाएगी। 

लालू तेजस्वी को देंगे बड़ी जिम्मेदारी 

वहीं अब प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव के बाद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। फिलहाल लालू यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ही होंगे। 5 जुलाई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान होगा। जिसमें लालू यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलेगी। लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार पार्टी में कई फेरबदलाव किए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो लालू यादव बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। मिली जानकारी अनुसार 5 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में लालू यादव तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। 

5 जुलाई को होगा ऐलान 

पार्टी सूत्रों की मानें तो राजद सुप्रीमो विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को पार्टी से जुड़े सभी बड़े फैसले लेने का अधिकार देने जा रहे हैं। पार्टी की पूरी कमान किसको टिकट देना है, किसको नहीं देना है, किसका टिकट कटेगा ये सभी तेजस्वी तय करेंगे। तेजस्वी लगातार कहते आ रहे हैं कि इस बार पार्टी में टिकट लेने के लिए किसी की पैरवी नहीं चलेगी। वहीं अब माना जा रहा है कि लालू यादव अब आधिकारिक तौर पर पार्टी से जुड़े फैसले को लेने का हक तेजस्वी को दे देंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान 

गौरतलब हो कि 19 जून को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी। प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय है। वहीं 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। तेजस्वी यादव राजद की कमान संभाल रहे हैं लेकिन अब आधिकारिक तौर पर लालू तेजस्वी को सारी जिम्मेदारी देंगे। दूसरी ओर राजद में कई नेताओं पर गाज गिर सकता है। तेजस्वी कई नेताओं पर कार्रवाई कर सकते हैं। वहीं राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी उन्हें प्रधानसचिव के पद से मुक्त कर सकती है। फिलहाल तेजस्वी यादव को खुला अधिवेशन के दौरान लालू यादव बड़ी जिम्मेदारी देने वाले हैं।  

पटना से रंजन की रिपोर्ट