Biscoman president election - बिस्कोमान की अध्यक्ष बनी सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह, सारे कयासों को किया गलत साबित

Biscoman president election - बिस्कोमान के चुनाव में सुनील सिंह ग्रुप ने नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है। पटना में हुए चुनाव में सुनील सिंह ग्रुप के सभी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इसके बाद सुनील सिंह की पत्नी अध्यक्ष बन सकती हैं।

 Biscoman president election  - बिस्कोमान की अध्यक्ष बनी सुन
बिस्कोमान में सुनील सिंह की जीत- फोटो : वंदना शर्मा

PATNA - बिस्कोमान के चुनाव संपन्न हो गए हैं और इसके परिणाम भी आ गए हैं। पूर्व एमएलसी सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह को बिस्कोमान का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह परिणाम इसलिए भी हैरान करने वाला है कि क्योंकि सुनील सिंह गुट के जीतने की संभावना काफी कम लग रही थी। लेकिन बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष ने इसे गलत साबित कर दिया।

बता दें कि टोटल 17 सीटों की चुनाव हुआ था जिसमें 33 लोगों ने नामांकन दर्ज किया था जिसमें 12 सुनील सिंह के समर्थक लोगों की जीत हुई पांच विशाल सिंह के समर्थकों की जीत हुई जिससे यह स्पष्ट है कि बिस्कोमान के अगले अध्यक्ष सुनील सिंह या उनकी पत्नी बन सकते हैं। 

सुनील सिंह गुट के सभी प्रत्याशी जीते

सरकार सुनील सिंह के विरोध में लगातार रहने के बावजूद भी सुनील सिंह ने बिस्कोमान के हुए चुनाव में अपने लगभग सभी प्रत्याशियों को जीता है।  जिसका सीधे-सीधे नीतीश कुमार के लिए हार के रूप में देखा जा रहा है। सुनील सिंह के लिए उस बुरे दौर जिसमें उनकी सदस्यता चली गई बिहार विधान परिषद की उनके लिए एक अच्छी खबर है।

Nsmch
NIHER

प्रतिष्ठा दांव पर

गौरतलब है कि सुनील सिंह और नीतीश कुमार की अदावत जग जाहिर है इस चुनाव में सुनील सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई थी। अगर यह चुनाव भी हार जाते तो उनके राजनीति वजूद पर सवाल खड़ा हो जाता। लेकिन सुनील सिंह ने सत्ता पक्ष के समर्थित उम्मीदवारों को करारी शिकस्त देने में कामयाब रहे

एसके मेमोरियल हॉल में हुआ चुनाव

बिस्कोमान निदेशक मंडल का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल परिसर में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ इसके बाद मतगणना हुई कुल 33 बिस्कोमान निदेशक मंडल के बीच चुनाव संपन्न हुआ इसमें 14 जनरल एक एससी एसटी और दो महिला के लिए आरक्षित है।

बता दें कि चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच भारी हंगामा भी देखा गया मुख्य मुकाबला राजद के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह और पूर्व सांसद बीना देवी के पुत्र विशाल सिंह के बीच था।

रिपोर्ट - वंदना शर्मा।