Big Breaking: पटना में घर में घुसकर किशोर की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में गंवाई जान, मचा कोहराम

Big Breaking: राजधानी पटना से सटे बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रेम प्रसंग में किशोर की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर में घुसकर किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी।

किशोर की गोली मारकर हत्या
प्रेम प्रसंग में किशोर की हत्या- फोटो : reporter

Big Breaking: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक और हत्या की खबर सामने आ रही है। जहां एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला पटना से सटे बाढ़ का है। जहां देर रात एक किशोर की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

किशोर की गोली मारकर हत्या

जानकारी अनुसार पूरा मामला बाढ़ थाना क्षेत्र के लालाबागी का है। जहां एक किशोर की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है। किशोर का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके कारण देर रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

प्रेम प्रसंग में गंवाई जान 

मृतक की पहचान राजकुमार के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग हत्या का लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि राजकुमार बीती रात अपने घर में सो रहा था तभी अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार उसकी हत्या कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी अनुसार राजकुमार का अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर दोनों परिवार में कहा सुनी भी हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। माना जा रहा कि लड़की के घर वालों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट