बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar bypoll election 2024: सुधाकर सिंह ने कर दिया रामगढ़ से राजद प्रत्याशी का ऐलान, ताकते रह गए लालू-तेजस्वी, नामांकन कार्यक्रम भी तय...

Bihar bypoll election 2024: रामगढ़ उपचुनाव विधानसभा के लिए महागठबंधन में उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। बावजूद इसके सुधाकर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए राजद प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। वहीं कल(21 अक्टूबर) को राजद उम्मीदवार नामांकन करेंगे।

Bihar bypoll election
RJD candidate from Ramgarh- फोटो : social media

Bihar bypoll election 2024: बिहार के चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव मतदान होना है। बिहार के तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। 25 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तिथि है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में जुटी हुई है। बीते दिन बीजेपी ने चारों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। 

महागठबंधन में नहीं हुआ है उम्मीदवारों की घोषणा

वहीं महागठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा होना अभी बाकी है। राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर किसी उम्मीदवार को फाइनल नहीं किया है। हालांकि रामगढ़ से महागठबंधन प्रत्याशी कौन होगा इसका ऐलान हो चुका है। यहीं नहीं वो प्रत्याशी नामांकन कब कर रहे हैं इसका भी प्रचार हो रहा है। मिली जानकारी अनुसार रामगढ़ से विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से जगदानंद के छोटे बेटे और सुधाकार सिंह के भाई अजीत कुमार सिंह नामांकन करने जा रहे हैं। वहीं बीजेपी ने रामगढ़ सीट से पार्टी ने पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को मौका दिया है।

सुधाकर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए किया ऐलान

दरअसल, लोकसभा सांसद  सुधाकर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया है। सुधाकर सिंह ने पोस्ट कर अजीत कुमार के नामांकन कार्यक्रम में सभी लोगों से शामिल होने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने इंडिया महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं की तस्वीर लगा रखी है। साथ ही एक तरफ तेजस्वी यादव और सुधाकर सिंह की तस्वीर लगी है। एक ओर अजीत कुमार सिंह की हाथ जोड़े हुए तस्वीर लगी है और लिखा है नामांकन कार्यक्रम महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह। 21 अक्टूबर समय 11 बजे। साथ ही कार्यक्रम स्थल मोहनियां का जगजीवन स्टेडियम बनाया गया है।

21 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

बता दें कि, सुधाकर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को साझा किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि, "कल दिनांक- 21.10.2024 को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह का नामांकन होने जा रहा हैं, नामांकन के बाद मोहनिया स्थित जगजीवन स्टेडियम में नामांकन सभा का आयोजन किया गया हैं, आप सभी साथियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनावें…"। ज्ञात हो कि फिलहाल राजद की ओर से बिहार के किसी भी सीट के किसी भी उम्मीदवार के नामों की घोषणा नहीं की गई है। 


सुधाकर सिंह के भाई हैं अजीत सिंह

वहीं सुधाकर सिंह ने लालू तेजस्वी के बिना ही रामगढ़ प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। गौरतलब हो कि अजीत सिंह रामगढ़ से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। अजीत सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। इसके पहले जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह रामगढ़ से विधायक थे। वहीं सुधाकर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए नामांकन के तारीख का ऐलान कर दिया है। वहीं इससे सियासी पारा बढ़ सकता है। 

जदयू छोड़ थामा था राजद का हाथ

मालूम हो कि, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह ने नीतीश कुमार की पार्टी छोड़कर आरजेडी की सदस्यता ली है। अजीत सिंह ने लालू प्रसाद के जन्मदिन पर आरजेडी का लालटेन उठाया है। तब से ही चर्चा थी कि सुधाकर सिंह की खाली सीट(रामगढ़) पर वो चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। राजद की सदस्यता लेने के बाद अजीत सिंह ने कहा कि मैं अपने मूल पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में वापस लौट गया हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही जदयू से इस्तीफा दिया था। मैंने तब कहा था कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के लिए अपने साथियों के साथ काम करूंगा। वहीं अब वो रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कल नामांकन करने वाले हैं।

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट

Editor's Picks