Boy and Girl Dead Body found: पार्क में पेड़ से लटका मिला लड़का और लड़की का शव, गार्ड ने दी सूचना, इलाके में फैली सनसनी

Boy and Girl Dead Body found: बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पार्क में पेड़ से लड़का लड़की का शव लटका हुआ मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पेड़ से लटका शव मिला
Boy and Girl Dead Body found- फोटो : social media

Boy and Girl Dead Body found: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पार्क से लड़का और एक लड़की का शव मिला है। दोनों का शव एक पेड़ से लटका हुआ था। लड़का-लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह सुबह पार्क में टहलने आए लोगों ने जब पेड़ से शव लटका हुआ देखा तो लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में  लोगों  ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। 

पार्क में पेड़ से लटका मिला शव

दरअसल, मामला दिल्ली पश्चिम जिले के डियर पार्क का है। जहां से एक लड़का और लड़की का शव पेड़ से लटके मिला है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने दोनों के शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। घटना के बाद इलाके में  हड़कंप मच गया। 

सुबह सुबह मिली सूचना

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 6.31 में उन्हें घटना की सूचना मिली। डियर पार्क के सुरक्षा गार्ड के रुप में कार्यरत बलचीत सिंह ने पीसीआर कॉल करके मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जांच में पुलिस ने पाया कि लड़का और लड़की लगभग 17 साल के हैं। लड़के ने काली टी-शर्ट और जींस पहनी थी तो वहीं लड़की ने हरे रंग की पोशाक पहनी हुई थी। 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही नायलॉन की रस्सी से पेड़ की शाखा पर लटके हुए पाए गए थे। इस मामले में अपराध टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया और शवों को मुर्दाघर में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। शवों का पहचान कर उन्हें परिजनों के सौंपने के कवायद में पुलिस जुट गई है।  

Editor's Picks