बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

इस देश में पर्यटकों को मिलता है पत्नी सुख,सुहागरात का भी उठाते हैं आनंद,फिर तलाक लेकर लौटते हैं स्वदेश

इस देश में पर्यटकों को मिलता है पत्नी सुख,सुहागरात का भी उठाते हैं आनंद,फिर तलाक लेकर लौटते हैं स्वदेश

Indonesia Pleasure Marriage: इंसान की जिंदगी में शादी एक ऐसा पल होता है, जो शायद काफी भावुक और बेहद ही अहम होता है। ये एक नई शुरुआत की तरह होती है, जिसमें दो शख्स एक-दूसरे पर भरोसा जता कर अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाते हैं। इसमें कई सारी चीजें होती है, जो मुख्य रूप से पत्नी और पति के बीच ही सीमित रहती है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर्यटकों को पत्नी दी जाती है। इस तरह के रिवाज को ‘प्लेजर मैरिज’ या ‘आनंद विवाह’ कहा जाता है। ऐसा सबसे ज्यादा एशियाई देश इंडोनेशिया में होता है। 

दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित देशों में प्लेजर मैरिज का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। हाल के दिनों में इंडोनेशिया में यह बिजनेस  एक बड़ी इंडस्ट्री में तब्दील हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, कई औरतें रोज़ी-रोटी कमाने के लिए इस ट्रेंड का हिस्सा बनती है। इस वजह से देश के टूरिज्म सेक्टर को भी बूस्ट मिलता है और आने वाले पर्यटकों को भी किसी साथी का साथ मिल जाता है और वो नई चीजों को अनुभव करते हैं।

प्रोफेशन बन चुका है प्लेजर मैरिज

प्लेजर मैरिज इंडोनेशिया में अब एक प्रोफेशन बन चुका है। इसमें खासकर वैसे महिलाएं ज्यादा शामिल है, जो गांव से आती हैं। कुछ महिलाओं को पैसों की कमी की वजह से  प्लेजर मैरिज का हिस्सा बनने को मजबूर किया जाता है। जबकि कुछ अपनी मर्जी से ऐसा करती है। इसके लिए दलाल होते हैं, जो औरतों को पर्यटकों को उनकी पसंद के अनुसार शादी करवाते हैं। इसका एक काला सच भी है, जब एक महिला ने अपनी आपबीती साझा की है, जिसका नाम कहाया (Cahaya) बताया गया है। उसने बताया कि उसने 17 साल की उम्र में पहली बार प्लेजर मैरिज की। उसके दादा-दादी ने एक अधेड़ उम्र के सऊदी आदमी से शादी करा दी। इसके बदले उसके दादा-दादी को उसे 850 डॉलर (लगभग 70,000 रुपये) मिले।

15 से अधिक प्लेजर मैरिज 

कहाया ने बताया कि उसने अब तक 15 से अधिक प्लेजर मैरिज की है। एक बार एक सऊदी के आदमी ने उसे 2000 डॉलर दहेज देकर ले गया और अपने देश ले जाकर बहुत बुरा बर्ताव किया, जिसे वो डर कर भाग आई। 

Editor's Picks