बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

morocco King: मौलय इस्माइल इब्न शरीफ, 500 औरतों का पति, 888 बच्चों का बाप, पढ़े दुनिया के सबसे खूंखार सुल्तान के बारे में

morocco King: मौलय इस्माइल इब्न शरीफ, 500 औरतों का पति, 888 बच्चों का बाप, पढ़े दुनिया के सबसे खूंखार सुल्तान के बारे में

Moulay Ismail: दुनिया में कई ऐसे राजा-महाराजा हुए हैं, जो अपने शौक के लिए जाने जाते थे। हालांकि, एक राजा ऐसा भी था, जो बेहद अजीबो-गरीब शौक के लिए जाना जाता था। उसका नाम था मौलय इस्माइल इब्न शरीफ। ये मोरक्को का सुल्तान था। जिसे साल 1672 में मोरक्को की गद्दी पर बैठाया गया था। सुल्तान के रूप में इस्माइल का शासनकाल, 1672-1727 तक रहा। वो मोरक्को के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण शासकों में से एक था। उसे सेक्स का बहुत शौक था। इसलिए उसने 500 महिलाओं को अपनी बीवी बना कर रखा था। इनमें महल में काम करने वाली दासी भी शामिल थी।

सुल्तान ने अपने जीवन काल में लगभग  30,000 लोगों को मौत के घाट उतार चुका था। वो अक्सर बिना किसी ठोस कारण के किसी को भी मार देता था। वह गुस्से में लोगों की हत्या करने के लिए मशहूर था। एक बार उसने एक शख्स को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो  अपने घोड़े पर चढ़ते समय अपनी रकाब को ठीक कर रहा था।

जंग जीतने के बाद महिलाओं पर करता था कब्जा

इस्माइल की 500 बीवीयां होने के कारण उसके बच्चे भी कई सारे थे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, उन्होंने 888 बच्चों को जन्म दिया - पूरे इतिहास में किसी के लिए संतानों की सबसे अधिक संख्या है। वह अपनी चार पत्नियों और 500 रखैलों की जमकर सुरक्षा करता था। जब भी कोई जनजाति मौलय इस्माइल के सामने आत्मसमर्पण करती थी, तो नेता को अपनी सबसे खूबसूरत बेटी को उपहार के रूप में सुल्तान को देने के लिए मजबूर होना पड़ता था।

पुरुषों को मौत के घाट उतार देता था

मौलय इस्माइल इब्न शरीफ उन पुरुषों को मौत के घाट उतार देता था, जो उनकी पत्नियों या रखैलों में से किसी एक पर नजर डालता था।  ऐसा कहा जाता है कि जिन पुरुषों ने सुल्तान की महिलाओं का सामना करते थे। वे जमीन की ओर मुंह करके लेट जाते थे। ताकि उन पर नजर रखने के किसी भी आरोप से बचा जा सके।

Editor's Picks