जानें कैसा रहने वाला है आज 23 अक्टूबर को मौसम का हाल, देखने को मिल सकता है दाना तूफान असर

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का अनुभव हो सकता है।

जानें कैसा रहने वाला है आज 23 अक्टूबर को मौसम का हाल, देखने
23 अक्टूबर को मौसम का हाल- फोटो : freepik

Weather Update: आज देश की मौसम की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली और उसे सटे इलाके एनसीआर में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का अनुभव हो सकता है। हालांकि, दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है।


अक्तूबर के आखिरी दिनों में मौसम का हाल

23 अक्टूबर को मौसम: आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहेगा।

24 से 28 अक्टूबर: आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 34-35°C और न्यूनतम तापमान 18-20°C के बीच रहने की संभावना है।

बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है, और इस हफ्ते के अंत तक यह 18°C तक गिर सकता है।

NIHER

उत्तर प्रदेश:

23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 24 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम बदल सकता है।

Nsmch


24 अक्टूबर: पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

25 और 26 अक्टूबर: गरज-चमक के साथ कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।


चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर

चक्रवाती तूफान 'दाना' 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की संभावना है। यह तूफान पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंचेगा।


हवा की रफ्तार: 100-120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

रेड अलर्ट: 24 अक्टूबर को मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर और कटक जिलों में 20 सेमी से अधिक बारिश की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट: पुरी, गंजम, खोरधा, नयागढ़, क्योंझर, अंगुल, और ढेंकनाल जिलों के लिए 24 अक्टूबर को जारी किया गया है।

25 अक्टूबर: उत्तर ओडिशा के जिलों जैसे क्योंझर, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Editor's Picks