बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के इन शहरों में 13 नई जेल का होगा निर्माण,अपराधियों के बढ़ती संख्या को देख लिया फैसला

बिहार के इन शहरों में 13 नई जेल का होगा निर्माण,अपराधियों के बढ़ती संख्या को देख लिया फैसला

PATNA : बिहार सरकार ने शराब से जुड़े मामलों के कारण जेलों पर बढ़ते भारी दबाव को देखते हुए राज्य भर में 13 नए जेलों के निर्माण का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि ये जेल मधेपुरा, कहलगांव, निर्मली, नरकटियागंज, राजगीर, मडोरा, रजौली, सीवान, गोपालगंज, चकिया, पकड़ी दयाल, महनार और सिमरी बख्तियारपुर में बनेंगे। प्रत्येक जेल की क्षमता एक हजार कैदियों की होगी। इनके अलावा जेल प्रशासन ने भभुआ, जमुई, औरंगाबाद, अरवल और पालीगंज में भी नए भवन बनाने का निर्णय लिया है। कुल मिलाकर, राज्य सरकार 15 केंद्रीय, मंडल और अनुमंडलीय जेलों के अंदर 33 जेल भवनों का निर्माण करेगी जिनमें 9,819 अतिरिक्त कैदियों को रखा जा सकेगा।

सरकार से सहमति का इंतजार

 राज्य सरकार के स्तर से सहमति मिलने के बाद इन सभी जेलों के निर्माण से संबंधित कवायद जेल निदेशालय ने शुरू कर दी है। इसके अलावा मंडल कारा भभुआ, जमुई, औरंगाबाद, अरवल और उप-कारा पालीगंज में मौजूद जेलों में अतिरिक्त नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें दो-तीन स्थानों पर नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और जल्द 

23 हजार से ज्यादा कैदियों के लिए बढ़ जाएगी क्षमता

मंडल और अनुमंडल स्तरीय 13 जेलों का निर्माण के बाद कैदियों की क्षमता करीब 13 हजार बढ़ जाएगी। इसके अलावा पांच जेलों में नए कारा भवन और 15 काराओं में 33 नए बंदी कक्ष का निर्माण होने से 9 हजार 819 अतिरिक्त कैदियों के रखने की क्षमता बढ़ जाएगी। इन सभी का निर्माण होने के बाद आने वाले समय में सूबे में करीब 23 हजार कैदियों को रखने की क्षमता बढ़ जाएगी।

12 जेलों में 200 फीसदी से ज्यादा कैदी

राज्य की जेलों में कैदियों की क्षमता बढ़ गई है। शराबबंदी कानून में लगातार हो रही कार्रवाई के कारण भी कैदियों की संख्या बढ़ी है। 12 जेल ऐसे हैं, जिनमें कैदियों की क्षमता निर्धारित संख्या से 200 फीसदी से भी ज्यादा हो गई है। 10 जेलों में कैदियों की संख्या 150 फीसदी से अधिक है। 8 जेलों में 125 से 150 फीसदी अधिक क्षमता में कैदी हैं। 

अभी जेलों की यह है हालत

जिला कारा जमुई में 188 कैदियों की क्षमता है, लेकिन 822 कैदी बंद हैं, जो क्षमता से 437 फीसदी अधिक है। मधेपुरा जिला कारा में 408, पटना सिटी सब-जेल में 392, बाढ़ सब-जेल में 324, सीतामढ़ी जिला जेल में 314, औरंगाबाद जिला जेल में 278, बेऊर (पटना) केंद्रीय कारा में 248 फीसदी कैदी क्षमता से अधिक हैं। राज्य में मौजूद 59 जेलों में कैदियों की क्षमता 45 हजार 736 है, लेकिन 61 हजार 891 कैदी बंद हैं। जेलों में क्षमता से 16 हजार 155 कैदी अधिक बंद हैं। बंद कैदियों में पुरुष की संख्या 59 हजार 270 और महिला कैदियों की संख्या 2621 है।

जेलों को बनाया जा रहा डिजिटल

राज्य की जेलों में अभिलेखागारों को डिजिटल बनाने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। फुलवारीशरीफ जिला कारा में हाल में डिजिटल अभिलेखागार तैयार किया गया है। इससे सभी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से व्यवस्थित रूप से संजोए कर रखा जा सकेगा। समय आने पर इन्हें खोजने में भी आसानी होगी।


Suggested News