बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना काल में देश 269 डॉक्टरों ने गंवाई जान, बिहार में सबसे अधिक 78 मौत, IMA ने जारी की राज्यों की सूची

कोरोना काल में देश 269 डॉक्टरों ने गंवाई जान, बिहार में सबसे अधिक 78 मौत, IMA ने जारी की राज्यों की सूची

PATNA : देश में कोरोना काल में बड़ी संख्या में चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार देर रात ही प्रसिद्ध चिकित्सक केके अग्रवाल की कोरोना से मौत हो गई है। अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोरोना से मारे गए डॉक्टरों की एक सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार 22 राज्यों में 269 डॉक्टरों की मौत हुई है। इस सूची में जो सबसे हैरान करने वाली बात है कि सबसे ज्यादा मौत बिहार के डॉक्टरों की हुई है।

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलनेवाली सूची

आईएमए की सूची बिहार की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई बयां कर रही है। जहां आम लोगों के साथ लोगों की सेवा करनेवाले कोरोना के फ्रंटलाइन वर्कर माने जाने डॉक्टर्स को भी सही तरीके के इलाज की सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। लोगों की जान बचाते बचाते खुद डॉक्टर अपनी जान गंवा रहे हैं। आईएमए की सूची में बिहार इकलौता राज्य है, जहां 50 से अधिक डॉक्टर पिछले एक साल में कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। सूची के अनुसार बिहार में अबतक 78 डॉक्टर अपनी जान गंवा चुके हैं. जबकि इसके बाद यूपी में 37 चिकित्सकों ने अपनी जान गंवाई है।

सूची में क्या है राज्यों की स्थिति

आईएमए की सूची में बिहार सहित 22 राज्यों की जानकारी दी गई है। इनमें बिहार में 78, यूपी में 37, दिल्ली में 28, आंध्रा प्रदेश में 22, तेलगांना में 19, वेस्ट बंगाल और महाराष्ट्र में 14-14, तमिलनाडू में 11, ओडिशा में 10 डॉक्टरों ने अपनी जान गंवाई है।



Suggested News