हाजीपुर जंदाहा रोड बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर स्थित सेंट्रल बैंक के निकट बाइक सवार बदमाशों ने एक मुर्गा दुकानदार को गोली मारकर 50 हजार रुपए लुटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक को पेट में बाए साइड एक गोली मारी गई है। घायल युवक पटना जिले के पटना सदर प्रखंड निवासी मुर्तजा कुरैशी के 35 वर्षीय पुत्र गुलाम रब्बानी बताया गया है।
युवक पटना जिले के संपतचक नहर के निकट मुर्गा का दुकान चलाता है। बताया गया कि घायल युवक बिदुपुर किसी काम से आया था। बिदुपुर से लौट के दौरान रहीमपुर सेंट्रल बैंक के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने युवक को 50 हजार रुपए लूटने के बाद गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में घायल युवक ने कि बिदुपुर से कुछ काम करके लौट रहे थे इसी दौरान रहीमपुर के निकट एक बाइक पर सवार दो बदमाश आगे से घेर लिया।
50 हजार रुपए छीन लिया और गोली मारकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पैसा लेकर अपने घर जा रहे थे भाई के शादी था। उसी को पैसा देने जा रहे थे इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर पैसा छीन लिया। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गया।
घटना के संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया की गोली मारने की घटना घटित हुई है। थाना क्षेत्र बराटी बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वही बराटी थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोली मारने की घटना की जानकारी मिली है।
रिपोर्ट- ऋषभ कुमार