बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रंगदारी के मामले में गिरफ्तार दो बदमाशों के पास मिली 55 पुड़िया स्मैक, दोनों मानिक गिरोह के लिए करते हैं काम

रंगदारी के मामले में गिरफ्तार दो बदमाशों के पास मिली 55 पुड़िया स्मैक, दोनों मानिक गिरोह के लिए करते हैं काम

पटना. रंगदारी के मामले में गिरफ्तार बदमाश के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने 55 स्मैक की पुड़िया जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी मानिक गिरोह का सदस्या है और इस गिरोह के लिए रंगदारी मांगने का काम करते हैं।

बुधवार को बिहटा पुलिस के द्वारा रंगदारी मामले में गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों के पास से 55 पुड़िया स्मैक बरामद किया है। साथ ही पुलिस के द्वारा पूछताछ में पता चला है कि रंगदारी मांगने पहुंचे गिरफ्तार दोनों बदमाश मानिक गिरोह से संबंध रखते हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नौबतपुर थानाक्षेत्र के परसा गांव निवासी मनोज कुमार का पुत्र अतुल कुमार एवं अंजवा गांव निवासी पिंटू कुमार का पुत्र शुभम कुमार उर्फ शाही के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बीते एक दिन पूर्व थानाक्षेत्र के गुलटेरा बाजार स्थित गणपति इलेक्ट्रिक दुकान पर रंगदारी मांगने आए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के क्रम में बदमाशों के पास से 55 पुड़िया स्मैक बरामद की गयी थी। साथ ही इस मामले में एक और युवक जो फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।

साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार दोनों बदमाश मानिक गिरोह से संबंध रखता है और मानिक के लिए क्षेत्र में रंगदारी मांगने और अन्य कार्य का काम भी करता है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Suggested News