बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देवघर के त्रिकुट पर्वत पर ट्रॉली में फंसे एक परिवार के 6 लोग लौटे भागलपुर, भारतीय सेना का कहा शुक्रिया

देवघर के त्रिकुट पर्वत पर ट्रॉली में फंसे एक परिवार के 6 लोग लौटे भागलपुर, भारतीय सेना का कहा शुक्रिया

BHAGALPUR : देवघर के त्रिकुट पर्वत पर हुए हादसे में भागलपुर के एक ही परिवार के बच्ची समेत 6 लोग फंस गए थे। यह सभी तीन नंबर ट्रॉली में सबसे ऊंचाई पर थे। लेकिन इस घटना में बचाकर आज सपरिवार सकुशल वापस लौट आये हैं। परिवार के मुखिया कौशल्या देवी ने दर्द बयां करते हुए बताया कि सबसे ज्यादा ऊंचाई पर 24 घंटे तक फँसे रहे। उम्मीद छोड़ दिये थे की वापस भी जा पाएंगे। 

लेकिन सेना के जवानों के आने के बाद कल 4 बजे के करीब वापस लौटे। जब हम सभी निकल गए उसके बाद हमारे आगे वाली ट्रॉली से एक लड़का गिर गया था। उन्होंने कहा की सरकार अगर व्यवस्था नहीं कर सकती है तो इस तरह ट्रॉली चलाने से क्या फायदा है। अब कभी वहां घुमने नहीं जाएंगे। 

उन्होंने कहा की सैनिकों का शुक्रगुजार हूं जिनकी मदद से किसी तरह जान बच सकी। वहीँ बच्ची अनन्या ने बताया की फंसने के बाद  कुछ नहीं मिला, 24 घंटे तक प्यासे थे। लग रहा था की नीचे गिर जाएंगे। लेकिन सेना के जवानों ने वापस लाया। वहीं सकुशल घर आने के बाद परिवार के सभी लोग खुश हैं और एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News