बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में स्नान करने छत पर गयी महिला ने कूदकर दी जान, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में स्नान करने छत पर गयी महिला ने कूदकर दी जान, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : जिले के भागनबीघा ओपी क्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना अंतर्गत संचालित शांति कुटीर के तीसरे मंजिल से कूद कर एक महिला ने जान दे दी। महिला रेणुका देवी को 2016 में रोहतास से नालंदा लाया गया था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसका इलाज चल रहा था। महिला वहां रह रही अन्य महिलाओं के साथ स्नान करने के लिए छत पर गई थी। इसी दौरान वह छत से कूद कर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी 2 संजय जयसवाल थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। 

वहीँ शांति कुटीर के वार्डन ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। छत पर स्नान करने के दौरान कूद गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वरीय पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी गई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks