बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉ उषा विद्यार्थी को बीजेपी का प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने जताई ख़ुशी, पालीगंज में अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

डॉ उषा विद्यार्थी को बीजेपी का प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने जताई ख़ुशी, पालीगंज में अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

PATNA : पटना जिले के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रही डॉ उषा विद्यार्थी को बिहार के प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बनाए जाने पर पालीगंज में एक अभिनंदन समारोह आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य तरीके से स्वागत किया। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों 1 सितम्बर को भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पालीगंज के पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रही प्रखर शिक्षाविद् के रूप में प्रखर व्यक्तित्व की धनी रही अपनी तेजतर्रार नेत्री के रूप में जाने जानी वाली डॉ उषा विद्यार्थी को बिहार भाजपा  के प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया। पालीगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने खुशी का इजहार करते हुए एक अभिनंदन समारोह आयोजित कर उन्हें भव्य तरीको से फुल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए अंग वस्त्र देते हुए सम्मानित किया। साथ ही किसान नेता ने स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की चित्र को मेमोरेंडम के रूप प्रतीक चिन्ह देते हुए भेट किया।

वहीं इस अभिनंदन समारोह में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर उषा विद्यार्थी ने बहुत बहुत हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी आलाकमान ने जो मुझे बड़ी जिम्मेवारी प्रदेश प्रवक्ता बना कर मेरे कंधो पर सौंपी है। उसे मैं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ईमानदारी पूर्वक निभाने की प्रयास करूंगी  एवं पार्टी की हर पक्ष को मजबूती के साथ रखते हुए उसे प्रखर रूप से प्रमुखता से उठाने का काम करुँगी। साथ ही सरकार की विफलताओं को उजागर करने का प्रयास प्रखर रूप से हर मंच से जनता के सामने रखने का प्रयास करुँगी। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने की हर संभव प्रयास अपनी ओर करने की प्रयास करूंगी। ताकि आने वाले अगले लोकसभा और विधानसभा की संभावित एक साथ होने वाले चुनाव में मजबूती प्रदान करेगा।

इससे पहले भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शत शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अभिनंदन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रघेंद्र सिंह उर्फ शाही और संचालन पुरुषोत्तम कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री नीरज उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष वंशीधर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रजनीश उपाध्याय, बीरेंद्र शर्मा, संदीप गुप्ता , अभिमन्यु कुशवाहा, कन्हाई शर्मा, गोपाल कुमार,,शिंधू शर्मा, पवन सिंह , राजेश्वर सिंह, सुनील कुमार ,कुंदन कुमार, शिव कुमार उपाध्याय, पंकज कुमार , अजय कुमार, चन्द्र मोहन शर्मा , राजू कुमार, धन्नजय कुमार,समेत बड़े पैमाने पर  भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पालीगंज से अमलेश की रिपोर्ट

Suggested News