बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम के जन्मदिन पर भवन निर्माण मंत्री ने लगाया 70 पेड़, आरसीपी सिंह ने काटा 70 पाउंड का केक

सीएम के जन्मदिन पर भवन निर्माण मंत्री ने लगाया 70 पेड़, आरसीपी सिंह ने काटा 70 पाउंड का केक

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जदयू इसे जहां विकास दिवस के रूप में देश भर में मना रही है. वही अलग-अलग नेता अपने अपने अंदाज से मुख्यमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर 70 पेड़ लगाकर जन्मदिन मनाया. इस कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी के साथ बिहार सरकार में मंत्री सुमित सिंह और जमा खान भी मौजूद रहे. 

आपको बता दें कि नीतीश कुमार जन्मदिन पर पेड़ लगाकर अशोक चौधरी ने लोगों से अपील किया की महत्वपूर्ण दिनों पर पौधा लगाकर जल,जीवन हरियाली अभियान को आगे बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से बिहार के सीएम बने हैं. उसके बाद से लगातार अलग-अलग मुद्दों को लेकर के जनजागृति लाने का प्रयास किया गया है .ऐसे में बिहार में लगातार बढ़ते जल संकट और पर्यावरण के असंतुलन को दूर करने के लिए शुरू किए गए जल जीवन हरियाली अभियान का फायदा आने वाली अगली पीढ़ी को होगा.

 

उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70 वां जन्मदिन के मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपने पैतृक गृह नालंदा जिला के मुस्तफापुर में विकास दिवस के रूप में मनाया. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ 70 पाउंड का केक काटा. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी जदयू कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं. हमारे कार्यकर्ता बूथों पर जाकर लोगों को हमारी सरकार द्वारा अब तक के किए गए विकास के कार्यों का चर्चा करेगें. 

उन्होंने कहा की जल जीवन हरियाली पार्ट 2 के तहत लोगों को जल संरक्षण और पर्यावरण बचाव के लिए प्रेरित करेंगे. लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक करेगें. इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा गया. मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के बीच साड़ी और मिठाई का भी वितरण किया. 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News