बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

सीएम नीतीश के बाद आज तेजस्वी यादव जाएंगे रूपौली, बीमा भारती के लिए करेंगे कैंप, जदयू के खिलाफ बड़ी घेरा बंदी....

सीएम नीतीश के बाद आज तेजस्वी यादव जाएंगे रूपौली, बीमा भारती के लिए करेंगे कैंप, जदयू के खिलाफ बड़ी घेरा बंदी....

PURNIA: बिहार में रूपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। रूपौली में चुनावी प्रचार तेजी से जारी है। राजद-जदयू अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन सीएम नीतीश रूपौली में चुनावी सभा को भी संबोधित किया था। वहीं अब रूपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार करने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूर्णिया जाएंगे। 

बता दें कि, रूपौली उपचुनाव में जदूय- राजद आमने सामने है। राजद उम्मीदवार बीमा भारती और जदयू उम्मीदवार कलाधर मंडल के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। सीएम नीतीश कल चुनावी सभा को संबोधित कर जदयू प्रत्याशी के लिए वोट मांगे थे। वहीं अब तेजस्वी यादव रूपौली में चुनाव सभा को संबोधित करने वाले हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी रूपौली में कैंप भी करने वाले हैं। 

तेजस्वी यादव आज पूर्णिया के लिए रवाना होंगे। वहीं आज रात तेजस्वी पूर्णिया में रात्रि विश्राम करेंगे। जिसके बाद कल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कल यानी 8 जुलाई को चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी देर शाम पटना वापस लौटेंगे। मालूम हो कि जदयू और राजद के कई दिग्गज नेता पूर्णिया में उपचुनाव को लेकर कैंप कर रहे हैं। 

राष्ट्रीय जनता दल के कई नेता वहां पर कैंप किए हुए हैं। पंचायत स्तर पर सभी विधायकों और विधान पार्षदों को राजद और जेडीयू ने ड्यूटी लगाया है। नीतीश कुमार कल ही पूर्णिया से लौटे हैं उनके साथ संजय झा भी मौजूद थे। वहीं सीएम नीतीश कल पूर्णिया में कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक भी की थी। नीतीश कुमार ने बीते दिन बीमा भारती पर हमला बोला था साथ ही जदयू प्रत्याशी को जिताने की मांग की थी।

पटना से रंजन की रिपोर्ट 

Editor's Picks