बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दीपावली के बाद अब छठ पूजा की शुरु हुई तैयारी, शहर में सजने लगे सूप-डलिया के बाजार

दीपावली के बाद अब छठ पूजा की शुरु हुई तैयारी, शहर में सजने लगे सूप-डलिया के बाजार

NEWS4NATION DESK : दीपावली पर्व के बाद अब महापर्व छठ की तैयारी शुरु हो गई है। गुरुवार 31 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो जायेगा।

छठ पूजा को लेकर शहर के बाजार सजने लगे है। शहर में जगह-जगह आम की लकड़ी, मिट्टी के चुल्हे और सूप-डलिया के दुकान लगने शुरु हो गए है। वहीं छठ पर्व को लेकर व्रतियों की ओर से भी तैयारी शुरु है। 

पिछले साल की अपेक्षा इसबार सूप-डलिया समेत अन्य सामानों की कीमत में उन्होंने 10 से 20 रुपए तक इजाफा हुआ है। दुकानदारों की माने तो पिछले साल सूप जहां 100-120 रुपये जोड़ा बिका था। वहीं इस साल इसकी कीमत 120 से 140 रुपए जोड़ा हो गया है। वहीं डलिया 100 से 180 में एक बिक रहा है। 

छठ पर्व में नारियल का बड़ा महत्व है। अर्ध्य की सूप में नारियल होना जरुरी होता है। इसे लेकर व्यवसायी अभी से नारियल का स्टॉक बढ़ाने में जुट गए हैं। वहीं केला समेत अन्य फलों को स्टॉक जुटाने की तैयारी में व्यापारी अभी से जुट गए है। 

बता दें कि 31 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ छठ की शुरुआत होगी। 1 नवंबर को खरना, 2 नवंबर को पहला अर्ध्य जबिक 3 नवंबर को दूसरे अर्ध्य़ के साथ पूजा का समापन होगा। 

Suggested News