बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मां दुर्गा के बाद Lalu Yadav के विधायक की मां सरस्वती पर टिप्पणी से मचा सियासी बवाल, सावित्री बाई फुले के लिए कह दी ये बात

मां दुर्गा के बाद Lalu Yadav के विधायक की मां सरस्वती पर टिप्पणी से मचा सियासी बवाल, सावित्री बाई फुले के लिए कह दी ये बात

AURANGABAD : दाउदनगर (औरंगाबाद)। मां दुर्गा पर टिप्पणी कर बिहार और देश में बवाल करा चुके राजद के डेहरी से विधायक फते बहादुर सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दाउदनगर में सिंचाई विभाग के आईबी में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरस्वती को ब्राह्मण ग्रंथों में ब्रह्मा की पुत्री बताया गया है और फिर ब्रह्मा ने उसी से शादी की। पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए चरित्रहीनों की नहीं।

मां सरस्वती की हटाने की मांग

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सरस्वती की जगह सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगनी चाहिए। प्रार्थना सावित्रीबाई की होनी चाहिए। भारत सरकार को भारत रत्न देना चाहिए।फिर आज कांग्रेस के साथ कैसे हैं?

यह पूछे जाने पर कि जब 60 वर्ष कांग्रेस की सरकार रही तो उसने भारत रत्न की उपाधि क्यों नहीं दी। विधायक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पर सवर्णों और मनुवादियों की पकड़ रही है। जब यह पूछा गया कि ऐसी स्थिति में फिर आज कांग्रेस के साथ कैसे हैं। आपने यह बात अपनी पार्टी के स्तर पर क्यों नहीं कही।

कांग्रेस में बदलाव आया है'

उन्होंने कहा कि पहले और आज की कांग्रेस में बदलाव आया है। आज का कांग्रेस समाजवादी विचारधारा को लेकर साथ चल रहा है। उनके साथ राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया संतन सिंह, महावीर यादव एवं कई राजद नेता उपस्थित रहे। वे डेहरी में सात जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती मना रहे हैं। इसके लिए वह लोगों को आमंत्रित करने आए थे।

उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले थी और उनकी जयंती मनाई जानी चाहिए। महिला दिवस उनके नाम पर होना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लेकर कहा कि उन्होंने ब्राह्मणों की अधीनता स्वीकार कर ली है। वे कहते हैं कि तीन प्रतिशत ब्राह्मण श्रेष्ठ हैं, थे और रहेंगे तो फिर बाकी 97 प्रतिशत तो शुद्र ही हैं न।

Suggested News