बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनादेश 2024 के बाद भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, वर्तमान राजनीतिक परिदृष्य पर हुई चर्चा

जनादेश 2024 के बाद भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, वर्तमान राजनीतिक परिदृष्य पर हुई चर्चा

दिल्ली- जनादेश 2024 के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुआई में लगातार तीसरी बार भाजपा ने सरकार बनाया है. भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गुजरात प्रदेश प्रभारी मनीष सिंह ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात किया.  इस मौके पर मनीष सिंह ने उन्हें पुनः देश का गृह एवं सहकारिता मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी. मनीष सिंह ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ पटना सहित बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिवेश और अपने प्रभार राज्य गुजरात में चुनाव के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा निभाए गए भूमिका पर चर्चा की.

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से देश में विकास को समर्पित मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का अमूल्य मार्गदर्शन करोड़ों कार्यकर्ताओं को  राष्ट्र सेवा संकल्प को दृढ़ता प्रदान करता है.

मनीष सिंह ने अपना बहुमूल्य समय देने एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु गृह मंत्री अमित शाह का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया.


Suggested News