बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा शासित राज्यों में व्यापार बन चुका है पेपर लीक कराने का धंधा, जगदानंद का आरोप, जानें नए कानूनों को लेकर क्या बोले

भाजपा शासित राज्यों में व्यापार बन चुका है पेपर लीक कराने का धंधा, जगदानंद का आरोप, जानें नए कानूनों को लेकर क्या बोले

देश में इस वक्त संसद से लेकर सड़क तक पेपरलीक का मुद्दा छाया हुआ है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने में लगा है। वहीं अब राजद प्रदेश अध्यक्ष ने पेपरलीक को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने पेपरलीक को व्यापार बताया है। जगदानंद ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में यह एक व्यापार का रूप ले चुका है। जिसमें योग्य लोगों की जगह अयोग्य लोगों को इंजीनियर, डॉक्टर बनाया जा रहा है। 

जगनानंद सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा धांधली संस्थागत करप्शन है । इसमें पूरे भाजपाई और जदयू के लोग इंवॉल्व हैं । उन्होंने कहा कि पूरे भाजपा और जदयू के लोग महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक यूपी से बिहार तक इस पूरे नीट पेपर लीक मामले में इंवॉल्व है।

देश में तीन नए अपराधिक कानून लागू किए जाने पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बयान दिया है । राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि अभी लोगों के सामने यह स्वीकार करके यह कानून लागू किया गया है ।जगदानंद सिंह ने कहा कि अपराध करने वाले अपराधी कहीं भी हो उनको दंडित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में अपराधियों को दंड नहीं दिया जा रहा है बल्कि राजनीतिक व्यक्तित्व को कैसे नीचा दिखाया जाए। इसी में सत्ता पक्ष अधिकांश लोग लगे हुए हैं। जगदानंद सिंह ने कहा कि अभी यह कानून आया है। इस पर समीक्षा करनी होगी । अभी इस पर विस्तार से कुछ भी कहना मुश्किल है। 

REPORT - RANJAN SINGH


Suggested News