बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शादी के बाद ससुराल की बजाय अस्पताल पहुंची दुल्हन, टैंकर में कार टकराने से हुई जख्मी

BIHAR NEWS : शादी के बाद ससुराल की बजाय अस्पताल पहुंची दुल्हन, टैंकर में कार टकराने से हुई जख्मी

SUPAUL : जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। दरअसल शादी के बाद दुल्हन मायके से विदा होकर लाल जोड़े में ससुराल जा रहे थे। लेकिन ससुराल पहुँचने से पहले दुल्हन अस्पताल पहुँच गयी। मिली जानकारी के मुताबिक रास्ते में हुई सड़क दुर्घटना में दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गयी। हादसे में घायल दुल्हन और उनके जीजा को उपचार के लिए अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से डाँक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। 

बताया जाता है कि दुल्हन रोशनी प्रवीण जिसकी बीते रात शादी हुई थी जो। वह अपने पति के साथ कार में सवार होकर अपने घर से ससुराल के लिए जा रही थी। रास्ते में त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बघला पुल के समीप एक टैंकर को पीछे बैक किया जा रहा था। कुन्हासे की वजह से साफ- साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच अचानक कार से टैंकर से टकरा गया। इस हादसे में कार चालक और दूल्हा राजा बाल- बाल बच गये हैं। लेकिन जीजा साली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

घायल जीजा साली को आनन फानन में उपचार के लिए अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की नाजुक स्थिति देखते हुए बाहर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी देते हुए दुलहन की गाड़ी के ड्राईवर शिवम सिंह ने बताया कि मधेपुरा जिले के सबेला से दुल्हन को लेकर अररिया  जिला के फारबिसगंज के खवासपुर लौट रहे थे। उसी दौरान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला पुल के समीप टैंकर को पीछे बैक किया जा रहा था। कुंहासा होने के कारण साफ -साफ  दिखाई नही देने कारण कार टैंकर से टकरा गई। मामले को लेकर पुलिस जांच मे जुट गई है। 

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट 

Suggested News