बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छह दिन की शांति के बाद पटनासिटी में फिर गूंजी गोलियों की आवाज : बाइक पर जा रहे युवक ने अपने ही साथी को मार दी गोली

छह दिन की शांति के बाद पटनासिटी में फिर गूंजी गोलियों की आवाज : बाइक पर जा रहे युवक ने अपने ही साथी को मार दी गोली

PATNACITY : एक बार फिर से पटनासिटी में अपराधियों की गोली की गूंज सुनाई दी है। करीब छह दिनों बाद फिर से एक युवक को गोली मारी गयी है जिसके बाद घायल युवक को इलाज़ के लिए एनएमसीएच भेजा गया है। जहां उसकी स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। 

मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के आलमगंज चौकी के पास भावूत सिंह लेन का है। जहां अपराधियो ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में यह बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर सवार तीन युवक कहीं जा रहे थे। तभी उसी बाइक पर सवार एक अन्य युवक ने बाइक रोकने को कहा ,जैसे ही बाइक रुकी वैसे ही शामिल तीन युवक में से एक युवक ने सोनू नामक युवक पर गोली चला दी।

घटना के बारे में आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि  बताया कि सोनू को दो गोली मारी गयी है। सोनू की  पहचान इसी थाना क्षेत्र के केदारनाथ मठ के रहनेबाले के रूप में हुई है। फिलहाल सोनू के परिजनों को सूचना  दे दी गई है।परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।

वही घटना के बाद से अपराधी फरार हो गए है। मौके पर पुलिस पहुँच मामले की छानबीन में लग गयी है। बता दें  इसी महीने के शुरुआती पन्द्रह दिनों के अंदर करीब आठ लोगो को गोली मारी गयी है जिसके पांच की मौत हो चुकी है।

Suggested News